WagonR Automatic On EMI: अगर आप कम बजट में एक ऐसी फैमिली कार की तलाश में हैं, जिसे शहर के भारी ट्रैफिक में चलाना आसान हो और ज्यादा डाउन पेमेंट भी न देनी पड़े, तो मारुति सुजुकी की वैगनआर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। वैगनआर अपने प्रैक्टिकल केबिन, शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च के लिए लंबे समय से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हई है।
एक्स शोरूम कीमत
रोजाना के ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने से बचने के लिए कंपनी वैगनआर में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प देती है। Wagon R के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये है। अगर आप इस गाड़ी को दिल्ली में खरीदते हैं तो 28 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के साथ 29 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसकी ऑन-रोड कीमत 6.53 लाख रुपये होगी।
1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट
अगर आप इस कार को कार लोन पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप सिर्फ 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट कार खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि सिर्फ 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदने पर हर महीने कितनी EMI देनी होगी?
कितनी देनी होगी हर महीने EMI
अगर आप Maruti WagonR के ऑटोमैटिक वेरिएंट को लोन पर खरीदते हैं और 1 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 5.53 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस कराना होगा। अगर आप 9 फीसदी ब्याज दर से 7 साल के लिए लोन लेते हैं तो हर महीने आपको 8 हजार 997 रुपये की EMI चुकानी होगी। इस तरह 7 साल में आपको ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए करीब 2.02 लाख रुपये ब्याज के तौर पर देने होंगे।
शानदार स्पेस और माइलेज
वैगनआर का बॉक्सी डिजाइन कार के अंदर काफी स्पेस देता है। जिससे यह छोटी फैमिली के लिए बेहद आरामदायक साबित होती है। वैगनआर का एक बड़ा आकर्षण इसका माइलेज है। पेट्रोल वेरिएंट के अलावा कंपनी CNG ऑप्शन भी देती हैय़ हालांकि ऑटोमैटिक ऑप्शन मुख्य रूप से पेट्रोल वेरिएंट में मिलता है। कार खरीदने से पहले अगर आप ज्यादा माइलेज और कम फ्यूल खर्च है तो पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन की कीमत और रनिंग कॉस्ट की तुलना करना बेहतर रहेगा।