Coronavirus: भारत में कोरोना ने एक बार फिर लोगों को घरों में कैद होने के मजबूर कर दिया है. जी हां पिछले 24 घंटों में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 5 हो गई है. वहीं नए केसों में भी बंपर इजाफा हुआ है. जिससे हेल्थ विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है.. आपको बता दें कि 2019 में आई ये बीमारी अब तक दुनिया का पीछा नहीं छोड़ रही है. हालांकि एक्सपर्ट्स की मानें तो फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है.
24 घंटे में क्या है कोरोना का अपडेट?
हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक "बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 4026 केस सामने आए हैं. ये आंकड़ा 3 जून सुबह 8 बजे तक का साझा किया गया है. इन आंकड़ों के मुताबिक 2700 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है. वहीं कोरोना समेत अन्य बीमारियों के चलते बीते 24 घंटे में देश में 5 लोगों ने अपनी जान गंवाई है,,.
किन राज्यों में हुईं मौत
कोविड से होने वाली मौत की बात करें तो तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा है. वहीं महाराष्ट्र में जिन लोगों ने जान गंवाई है उनमें एक 70 वर्षीय पुरुष जबकि 73 वर्षीय महिला शामिल है. वहीं केरल में 80 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण समेत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते मौत बताई जा रही है. तमिलनाडु की बात करें तो यहां 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना और डायबिटीज के साथ-साथ पार्किंसन जैसी बीमारियों के चलते जान गंवाई है.
किस राज्य में कितने केस
केरल में सबसे ज्यादा 1416 मामले एक्टिव हैं. जबकि महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर 494 केस हैं. इसी तरह गुजरात में 397, दिल्ली में 393, पश्चिम बंगाल में 372, तमिलनाडु में 215, यूपी में 138, राजस्थान में 75, ओडिशा में 15, पुद्दुचेरी में 27, मध्य प्रदेश में 21, झारखंड में 11, हरियाणा में 44, बिहार में 11, आंध्र प्रदेश में 28 केस सामने आए हैं. बाकी राज्यों में 10 से कम एक्टिव केस हैं. अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों में कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ चुके हैं.