.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D2edc64bf-186a-4092-85b5-870c2f7fded5&w=3840&q=75)
Custerd Recepie : जब भी घर में मेहमान आते हैं या बच्चों के साथ कोई खास मौका हो, तो मिठास भरा कुछ स्पेशल बनाना ज़रूरी लगता है. ऐसे समय में ऐसी रेसिपी चाहिए जो स्वाद में लाजवाब हो, दिखने में आकर्षक हो और जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई पसंद करे। कस्टर्ड एक ऐसी ही मिठाई है जो झटपट बन जाती है, हल्की होती है और हर मौसम में खाई जा सकती है। चाहे घर में कोई छोटा पारिवारिक फंक्शन हो या छुट्टी का दिन, फ्रूट कस्टर्ड एक बढ़िया विकल्प है जो प्यार और स्वाद दोनों का अहसास कराता है.
कस्टर्ड रेसिपी (Custard Recipe in Hindi)
सामग्री:
500 मि.ली. दूध
2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर (वैनीला फ्लेवर)
4 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
कटे हुए फल – सेब, केला, अंगूर, पपीता, अनार, आम (मौसमी फल अनुसार)
सूखे मेवे – किशमिश, काजू, बादाम (वैकल्पिक)
विधि:
1. सबसे पहले दूध को एक भगोने में गरम करें और उसमें चीनी मिलाएं.
2. जब तक दूध गर्म हो रहा हो, एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर को 4–5 चम्मच ठंडे दूध में अच्छी तरह घोल लें, जिससे उसमें गाठें न पड़ें.
3. जब दूध उबलने लगे, तब गैस धीमी करें और घोला हुआ कस्टर्ड धीरे-धीरे दूध में डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने.
4. कुछ ही देर में मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। जब यह हल्का गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
5. जब कस्टर्ड ठंडा हो जाए, तब उसमें कटे हुए फल और सूखे मेवे डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
6. अब इसे फ्रिज में 1–2 घंटे ठंडा करें और फिर सर्व करें.
टिप्स:
बहुत ज़्यादा गाढ़ा न करें, कस्टर्ड हल्का पतला रहे तो उसमें फल अच्छे से मिलते हैं।
आम, केला और अनार जैसे फल कस्टर्ड के स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं।
चाहें तो इसमें जेली या चॉकलेट चिप्स भी डाल सकते हैं, जिससे बच्चे और भी खुश हो जाते हैं.
कस्टर्ड न केवल बनाने में आसान है, बल्कि यह हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। यह मिठाई खासतौर पर बच्चों को बहुत पसंद आती है, क्योंकि इसमें फलों की मिठास, दूध की पौष्टिकता और ठंडक का आनंद होता है. रिश्तेदारों को भी यह एक हल्की और स्वादिष्ट मिठाई के रूप में परोस सकते हैं। अगली बार जब भी कोई खास मौका हो, तो कस्टर्ड ज़रूर ट्राय करें – यह स्वाद और सेहत का एक प्यारा मेल है.