Pancreatic Cancer Symptoms: आजकल कामकाज की व्यस्तता के चलते पीठ दर्द की समस्या एक आम समस्या बन गई है। कंप्यूटर पर काम करने या लगातार काफी देर तक बैठकर काम करने से पीठ दर्द हो जाता है। आमतौर पर लोगों को 40 से 60 वर्ष की उम्र के बीच पीठ दर्द की समस्या होने लगती है। लेकिन अगर ये दर्द लगातार बना रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जी हां मामूली सा लगने वाला पीठ दर्द किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।
पैंक्रियाटिक कैंसर की चेतावनी संकेत हो सकता
ब्रिटिश के एक मशहूर डॉक्टर का कहना है कि अगर पीठ में दर्द लगातार बना रहे और दवा खाने पर या आराम करने पर भी ठीक न हो, तो इसे इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये पैंक्रियाटिक कैंसर की चेतावनी संकेत हो सकता है। उन्होंने बताया कि पैंक्रियाटिक कैंसर दुनिया में 12वां सबसे आम कैंसर है और इस कैंसर से होने वाली मौतों की लिस्ट में इसका 6वां स्थान है। इसलिए अगर लगातार पीठ में दर्द बना रहे, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि एक बार डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Healthy Juice: बस 1 महीने पी लीजिए गाजर और धनिया का जूस, नहीं भरनी पड़ेगी डॉक्टर की मंहगी फीस
शुरुआती लक्षण आसानी से समझ नहीं आते
आपको बता दें कि पैंक्रियाटिक हमारे शरीर के हिस्से में स्थित एक अंग होता है। जो खाना पचाने के लिए एंजाइम और ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए हार्मोन बनाता है। डॉक्टर का कहना है कि ये कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और इसके शुरुआती लक्षण आसानी से समझ नहीं आते हैं। यही वजह है कि पैंक्रियाटिक कैंसर को ‘साइलेंट कैंसर’ कहा जाता है। इस कैंसर में पीठ में दर्द इसलिए होता है कि क्योंकि ट्यूमर रीढ़ की हड्डी के पास मौजूद नसों पप दबाव डालता है और आसपास के टिश्यू में फैल जाता है। जैसे-जैसे ट्यूमर बढ़ता है, ये नसों पर दबाव डालकर पीठ में दर्द पैदा करता है।
पैंक्रियाटिक कैंसर के शुरुआत लक्षण
बिना वजह वजन कम होना
अचानक शुगर लेवल बढ़ जाना (50 की उम्र के बाद नई डायबिटीज़ खास संकेत है)
भूख कम लगना
हल्के रंग के मल
पीलिया
उल्टी आना
पेट में गैस या सूजन
थकान और कमजोरी
ब्लड क्लॉट्स
दर्द पेट के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर पीठ तक फैलता है
लेटने पर पीठ में दर्द बढ़ना