थर्ड डिग्री प्रकरण में पूर्व एसएसपी, पूर्व सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिग्विजय भाटी ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले दिग्विजय भाटी पर मोहित जाटव ने थर्ड डिग्री प्रकरण में समझौता करने का आरोप लगाया था।
आफिस में ले जाकर थर्ड डिग्री दी
भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी, जिलाध्यक्ष मोहित जाटव के साथ 19 अगस्त को पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने के लिए उनके कार्यालय गए थे। आरोप है कि पूर्व एसएसपी ने अपने कार्यालय में उनकी पिटाई की थी। दोनों का आरोप था कि इसके बाद सिविल लाइन थाने के तत्कालीन प्रभारी अखिलेश गौड़ पुलिस लाइन स्थित एसओजी के आफिस में ले जाकर थर्ड डिग्री दी थी।
कोर्ट में याचिका दायर की
घटना के बाद से ही दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे। इस बीच मोहित जाटव ने दिग्विजय भाटी पर पुलिस से समझौता करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की थी। इसका जवाब भी दिग्विजय भाटी दे चुके हैं। उनका कहना था कि उन्होंने समझौता नहीं किया है। अब दिग्विजय भाटी ने पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय, इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए मंगलवार को अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई होनी।