अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के American Petroleum Institute (API) के अनुसार 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में वहां का क्रूड ऑयल भंडार बढ़कर 3.296 मिलियन बैरल हो गया। इसके बाद बाजार में सकारात्मक माहौल बना और ब्रेंट क्रूड करीब 5% तक फिसल गया। वहीं अमेरिकी WTI Crude में भी अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली।
64 दिनों से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने 29 जुलाई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। देश में 25 मई 2026 के बाद से लगातार 64वें दिन ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इससे पहले मई में कंपनियों ने 11 दिनों के भीतर चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे।
चार महानगरों में आज का भाव
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
ये भी पढे़ं : ब्रिटेन के 21 पोर्ट्स पर Adani की नजर! बड़ी डील की तैयारी, ग्लोबल पोर्ट बिजनेस में नंबर-1 बनने का प्लान
इन शहरों में भी जानिए ताजा रेट
नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 97.56 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये है। पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये, भोपाल में 114.57 रुपये और रांची में 105.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इन शहरों में भी डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं।
ब्रेंट और WTI दोनों में आई बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude करीब 4.83% (4.27 डॉलर) टूटकर 84.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। वहीं WTI Crude भी 3.72% (2.95 डॉलर) की गिरावट के साथ 82.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी क्रूड स्टॉक बढ़ने से बाजार पर दबाव बना है।
SMS से भी जान सकते हैं अपने शहर का रेट
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। ग्राहक SMS के जरिए भी अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल अपने-अपने निर्धारित नंबरों पर शहर का कोड भेजकर ईंधन की कीमत की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी बदलाव का इंतजार बना हुआ है।