Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 25 मई 2026 सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपए 61 पैसे महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 2 रुपए 71 पैसे बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। इससे पहले 15 मई को करीब 3 रुपये, 19 मई को लगभग 90 पैसे और 23 मई को फिर करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। कुल मिलाकर इन 10 दिनों में पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
दिल्ली में प्रीमियम फ्यूल भी हुआ महंगा
नई कीमतों के बाद दिल्ली में डीजल का रेट 92.49 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। सिर्फ सामान्य पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि प्रीमियम ईंधनों के दामों में भी तेजी देखने को मिली है। XP95 की कीमत 106.63 रुपये से बढ़कर 109.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं XG की कीमत 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।
मुंबई समेत कई शहरों में बढ़ी कीमतें
मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां पेट्रोल का नया रेट 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 108.45 रुपये थी। जानकारी के मुताबिक, मुंबई में 6 मई को पेट्रोल का रेट 103 रुपये प्रति लीटर था। वहीं नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
अलग-अलग शहरों में नई दरें लागू
देश के अन्य शहरों में भी ईंधन की नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गांधीनगर में पेट्रोल 102.01 रुपये और डीजल 98.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। गुवाहाटी में पेट्रोल 105.73 रुपये और डीजल 97.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया है।