Petrol Diesel Price Today : तेल विपणन कंपनियों ने 26 सितंबर 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। आज भी प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में पेट्रोल की कीमत इससे काफी ज्यादा है। अलग-अलग राज्यों में VAT और अन्य स्थानीय करों के कारण पेट्रोल-डीजल के दामों में अंतर देखने को मिलता है।
दिल्ली-NCR में क्या है भाव
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं XP95 की कीमत ₹109.24 और XP100 का भाव ₹167.35 प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64, जबकि फरीदाबाद में पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर मिल रहा है।
जयपुर और लखनऊ का रेट
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत ₹112.69 प्रति लीटर है, जबकि डीजल ₹97.78 में मिल रहा है। इसके मुकाबले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर है। लखनऊ में XP95 की कीमत ₹110.47 प्रति लीटर है। देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.51 और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें : LPG कनेक्शन घटने की असली वजह क्या? E-KYC नहीं कराया तो 1 अक्टूबर से बढ़ सकती है मुश्किल
भोपाल-पटना में पेट्रोल महंगा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57 और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर बिक रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर है। इन शहरों में स्थानीय करों की वजह से ईंधन की कीमत दिल्ली और कुछ अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा है।
SMS से घर बैठे जानें भाव
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल की SMS सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RSP लिखकर स्पेस दें और पेट्रोल पंप का डीलर कोड दर्ज करें। इसे 92249 92249 पर भेजना होगा। उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए RSP 102090 भेजा जा सकता है। इसके अलावा IndianOil ONE ऐप के जरिए भी नजदीकी पेट्रोल पंप का ताजा रेट देखा जा सकता है।