PhD Admission 2025 : आने वाले समय में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) की तरफ से एकेडमिक सेशन से जनसंचार और पत्रकारिता में PHD कोर्स शुरू होने वाले हैं. जिसको IIMC के मीडिया और संचार अनुसंधान केंद्र (CEMCOR) के तहत संचालित किया जाने वाला है. संस्थान की तरफ से Notification जारी कर दिया गया है. जहां आप इससे संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
जानें अहम बातें
ऑफिशियल नोटिफिकेशन ( Official notification ) जारी हो चुका है जिसके मुताबिक PhD at IIMC के लिए नए कोर्स 16 मई से जारी कर दिए हैं. बहुत ही जल्द PHD में प्रवेश लेने से जुड़ी जानकारी जल्द जारी कर दी जाएगी. जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रोग्राम Full Time व Part Time दोनों विकल्पों में मौजूद रहेगा. कम से कम 3 साल और ज्यादा से ज्यादा 6 साल की अवधि कोर्स के लिए रखी गई है. पंजीकरण की तारीख को ही प्रवेश की शुरुआत माना जाएगा.
ये भी पढ़ें : HPBOSE 12th Result 2025 : हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, मार्कशीट भी अपलोड
डीम्ड University का मिला दर्जा
बता दें कि IIMC की कार्यकारी परिषद की 151वीं बैठक में इसके लिए मंजूरी दी गई. जो 9 मई 2025 को wice चांसलर की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी. बैठक में PHD के नए नियमों को लागू करने के साथ - साथ आधिकारिक वेबसाइट पर इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. IIMC देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है, इसे 2 साल पहले डीम्ड University का दर्जा भी दिया गया था.
इससे पहले अब तक IIMC में केवल 1 ही साल का PG Diploma कोर्स कराये जाते थे. जो mass communication और पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने वाले लोगों के लिए फेमस थे.