
प्लेन (Plane Crash) होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. दुनिया के किसी न किसी कोने से विमान हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं. इनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. यह एक चिंताजनक विषय की तरह है. सेफ्टी प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखने के बावजूद प्लेन क्रैश के मामले बढ़ रहे हैं. इस वर्ष प्लेन क्रैश होने के कई मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच आज यानि बुधवार 30 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. विमान अचानक उड़ान भरने के बाद नीचे गिर गया.
क्रैश होने की ऐसे मिली सूचना
बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (New South Wales- NSW) राज्य के बालरानाल्ड (Balranald) शहर में एक छोटे साइज़ का विमान के क्रैश होने का मामला सामने आया है। प्लेन क्रैश होने के बाद इमरजेंसी सर्विसेज़ को कॉल किया गया. ये लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
एक शख्स की मौत
प्लेन क्रैश में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 50 वर्ष का एक व्यक्ति ये प्लेन उड़ा रहा था. वह क्रैश के समय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके इलाज को लेकर एम्बुलेंस की टीम मौके पर ही मौजूद थी. उसकी जान बचाने की कोशिश भी की गई, पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हादसे की वजह की जांच हो रही
ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो लोकल पुलिस कॆ साथ मिलकर हादसे की वजह की जांच करने लगा है। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. पता लगाया जा रहा है कि विमान हादसा किन कारणों की वजह से हुआ है.