Kia Cars Price Hike: अगर आप आने वाले दिनों में Kia की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। साउथ कोरियन कार कंपनी Kia ने भारत में अपनी सभी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू हो जाएंगी। ऐसे में अगर आप पुरानी कीमत पर कार घर लाना चाहते हैं, तो आपके पास बुकिंग के लिए बस कुछ ही दिनों का समय बचा है।
कितने फीसदी बढ़ेंगे दाम
कंपनी के मुताबिक, 1 जुलाई से कारों के दाम 2 फीसदी (2%) तक बढ़ जाएंगे। हालांकि, यह बढ़ोतरी इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कौन सा मॉडल और उसका कौन सा वेरिएंट ले रहे हैं। सस्ते मॉडल पर दाम थोड़े कम बढ़ेंगे, जबकि महंगे वेरिएंट्स के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
Kia का कहना है कि कार बनाने में लगने वाली लागत (प्रोडक्शन कॉस्ट), कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन के खर्चों की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। कंपनी काफी समय से इन बढ़ी हुई लागतों का बोझ खुद उठा रही थी, लेकिन अब कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया है।
यह भी पढ़ें: Car Wiper Noise: बारिश में कार के वाइपर की आवाज से हैं परेशान? बदलने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स
किन गाड़ियों पर पडे़गा ज्यादा असर
कीमतों में होने वाले इस इजाफे का असर Kia की लगभग सभी पॉपुलर गाड़ियों पर पड़ेगा। इसमें पॉपुलर SUV और MPV मॉडल जैसे Sonet, Seltos, Carens, Carens Clavis, Syros और Carnival शामिल है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों के दाम भी बढ़ाए जा सकते हैं। Kia के ये मॉडल भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हैं और अलग-अलग बजट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए जाते हैं.
1 जुलाई से करें बचत
ऐसे में अगर आप Kia Sonet, Seltos, Carens, Carens Clavis या कंपनी की किसी अन्य कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो 1 जुलाई से पहले बुकिंग कराना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसा करके आप अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं। कीमतों में बढ़ोतरी लागू होने के बाद आपको उसी कार के लिए पहले से ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है।