Gold Earings in 5 Gram : सोने की ज्वेलरी पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण भारी गहने खरीदना हर बजट में आसान नहीं होता. ऐसे में हल्के वजन की ज्वेलरी एक अच्छा विकल्प बन सकती है। अगर आप सोने की इयररिंग्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो करीब 5 ग्राम वजन में भी खूबसूरत और स्टाइलिश डिजाइन तैयार करवाए जा सकते हैं.
फ्लोरल डिजाइन देगा एलिगेंट लुक
फूलों से प्रेरित इयररिंग्स हमेशा पसंद किए जाते हैं. 5 ग्राम के आसपास वजन में छोटे फूल, पत्तियों या गोल पैटर्न वाला डिजाइन बनवाया जा सकता है. यह डिजाइन रोजाना पहनने के साथ छोटे फंक्शन में भी अच्छा लगता है। ज्यादा भारी काम के बजाय बारीक डिजाइन रखने से इयररिंग्स हल्की और आकर्षक दिख सकती हैं.
झुमका डिजाइन भी रहेगा खास
अगर आपको पारंपरिक ज्वेलरी पसंद है तो छोटा गोल्ड झुमका अच्छा विकल्प हो सकता है. 5 ग्राम में मिनी झुमका डिजाइन तैयार करवाया जा सकता है. इसमें नीचे हल्की सी घंटी या छोटे गोल्ड बीड्स जोड़कर इसे ट्रेडिशनल टच दिया जा सकता है.
स्टड इयररिंग्स हैं रोजाना के लिए सही
ऑफिस या रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए छोटे स्टड सबसे आसान विकल्प हैं. 5 ग्राम के बजट में गोल, चौकोर, फूल या पत्ती के आकार के स्टड बनवाए जा सकते हैं. इनका डिजाइन सिंपल होने के बावजूद पहनने पर काफी सलीकेदार लुक देता है.
खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
इयररिंग्स बनवाने से पहले सोने की शुद्धता, वजन और मेकिंग चार्ज जरूर पूछें। 5 ग्राम का वजन डिजाइन और जोड़ी के आकार के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए ऑर्डर देने से पहले ज्वेलर से कुल कीमत और वजन की पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा. कम वजन का मतलब यह नहीं कि डिजाइन साधारण ही हो. सही डिजाइन चुनकर कम सोने में भी सुंदर और रोजाना पहनने लायक इयररिंग्स तैयार करवाई जा सकती हैं.