PM Gujarat Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार गुजरात पहुंचे हैं. आपको बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी भी गुजरात की रहने वाली है. रोड शो के दौरान पीएम मोदी के काफीले पर सोफिया कुरैशी के परिजनों ने पुष्प वर्षा की. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी वडोदरा के बाद भुज और गांधी नगर का भी दौरा करेंगे. वे यहां करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
जानकारी के मुताबिक यहां पीएम मोदी साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस, साबरमती स्टेशन को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वेरावल को जोड़ेगी.. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को छोड़कर यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी.. इसमें आठ डिब्बे होंगे और इससे गुजरात के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक सोमनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस
दूसरी ट्रेन वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस है, जो वलसाड और दाहोद के बीच रोजाना चलेगी। इसमें 17 कोच होंगे और यह 346 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह वलसाड से सुबह 5:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 19011 वलसाड से दाहोद तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 19012 दाहोद से वलसाड के बीच चलेगी। वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस मार्ग पर 12 स्टेशनों पर रुकेगी: बिलिमोरा जंक्शन, नवसारी, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, भरूच जंक्शन, मियागाम कर्जन, वडोदरा जंक्शन, समलाया जंक्शन, डेरोल, गोधरा जंक्शन, पिपलोद जंक्शन और लिमखेड़ा। यह सप्ताह के सभी दिनों में चलेगी।