PM Kisan Yojana: गाँव के किसान भाईयों-बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है.दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2,000 रुपए प्रति किसान के नाम भेजी जाने वाली है. इस बार भी यह करोड़ों किसानों के बैंक अकाउंट में बिना किसी देरी के पहुंचेगी. अगर वो समय से e‑KYC और आधार‑बैंक लिंकिंग करवा चुके हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जुलाई 2025 में ही 2,000 रुपए प्रति किसान के रूप में भेजी जा सकती है. माना जा रहा है कि यह 18 जुलाई या जुलाई के अंत तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी. पिछली 19वीं किस्त में लगभग 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला है.अगर आपको भी किश्त प्राप्त करनी है तो आपको e‑KYC और आधार‑बैंक लिंक ठीक से अपडेट करवाना होगा.
कब जारी होगी किश्त ?
ऐसा अनुमान है कि 2,000 रुपए प्रति किसान की दर से 20वीं किस्त जुलाई 2025 में भेजी जाएगी. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह 18 जुलाई को भेजी जा सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान इसकी घोषणा कर सकते हैं.
कितने किसानों को मिलेगा लाभ?
19वीं किस्त में लगभग 9.8 करोड़ किसान परिवारों को 22,000 करोड़ रुपए का ट्रांसफर किया गया. इस बार भी इसी संख्या में लाभार्थियों को फायदा मिल सकता है, बशर्ते उनकी KYC और अदब लिंकिंग सही हो.
कैसे स्टेटस चेक करें?
स्टेप 1: सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं या PM-Kisan किसान ऐप खोलें.
स्टेप 2: ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें. अगर यह याद न हो, तो ‘Know your registration no.’ के जरिये इसे प्राप्त करें.
स्टेप 3: कैप्चा भरें, ‘Get OTP’ पर टैप करें, मोबाइल पर आए OTP को लिखें, फिर ‘Get Detail’ दबाएं. अब आपकी किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर नजर आएगा.
e‑KYC ज़रूरी क्यों?
बता दें कि सभी लाभार्थियों के लिए e‑KYC अनिवार्य हो गया है. अगर यह पूरा नहीं होगा, तो पैसा नहीं आएगा. इसलिए योजना का लाभ पाने के लिए e‑KYC, आधार-बैंक लिंक और पंजीकरण समय पर पूरा करना न भूलें.