प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है, जो 20 जून को जारी की जाएगी। करोड़ों किसानों के खातों में 2 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?
योजना में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी, किस्त की जानकारी और अन्य जरूरी संदेश भेजे जाते हैं। अगर आपके खाते में पुराना या बंद हो चुका नंबर दर्ज है, तो आपको किस्त और योजना से जुड़ी अहम जानकारी समय पर नहीं मिल पाएगी। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर लें।
ये भी पढ़ें : हर परिवार को 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, युवाओं को Startup Support, सरकार के बजट में कई बड़े ऐलान
घर बैठे ऐसे बदलें मोबाइल नंबर
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां Farmer's Corner सेक्शन में जाकर "Update Self Registration" विकल्प चुनें। इसके बाद आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। नया मोबाइल नंबर भरकर ओटीपी के जरिए सत्यापन करें और सारी जानकारी जांचने के बाद सबमिट कर दें। इसके बाद आपका नया नंबर पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
किस्त जारी होने से पहले किसान अपने बैंक खाते, आधार और ई-केवाईसी की स्थिति भी जांच लें। अगर इनमें कोई गड़बड़ी है तो किस्त अटक सकती है। सही मोबाइल नंबर दर्ज होने से योजना से जुड़ी हर सूचना सीधे आपके पास पहुंचेगी और भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।