PM Kisan Scheme: अगर आप किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं... तो ये खबर आपके लिए ही है. क्योंकि पीएम किसान निधि की 24 किस्त को लेकर लाभार्थियों की सूची बनना शुरू हो गई है... लेकिन हर बार की तरह इस बार भी करीब तीन करोड़ के आसपास किसान निधि के 2000 रुपए से वंचित कर दिये जाएंगे... हालांकि अभी टाइम बचा है, जो लोग समय रहते सरकारी नियमों को फॅालो कर लेंगे... ऐसे किसानों को लाभार्थियों की सूची में शामिल किया जा सकता है.
इन किसानों झटका
दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सरकार की महत्वकांशी योजना है..जिसमें पात्र किसानों के खाते में तिमाही 2000 रुपए का नकद भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है. लेकिन योजना को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने सभी पात्र किसानों से तीन नियम फॅालो करने के लिए पिछले तीन सालों से अपी की है. यही नहीं नियमों को आसान भी बना दिया गया है.. लेकिन इसके बावजूद भी देश में करोड़ों किसान ऐसे हैं. जिन्होने अभी तक नियमों को फॅालो नहीं किया है.
क्या तीन नियम
आपको बता दें सरकार ने सबसे पहले पात्र किसानों से ईकेवाइसी कराने की अपील की थी .. यही नहीं ईकेवाईसी को काफी आसान भी बना दिया गया था. अब किसान घर बैठे फेस एप के माध्यम से भी ईकेवाईसी कर सकता है... दूसरा नियम है भूलेख का सत्यापन कराना..वहीं तीसरा नियम है बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना. लेकिन अभी देश में करोड़ों की संख्या में ऐसे किसान हैं जिन्होने सरकारी नियमों को फॅालो नहीं किया है. अब ऐसे किसानों को लाभार्थिय़ों की लिस्ट से बाहर करने का फैसला लिया गया है... लेकिन जो लोग तीनों नियमों को फॅालो कर लेंगे ऐसे किसानों फिर से लिस्ट में शामिल भी किया जाएगा..
कब आएगी 24वीं किस्त
सरकारी नियमों के मुताबिक 23वीं किस्त जून माह में जारी की गई थी.. क्योंकि हर तीन माह में किसानों के खाते में पीएम किसान निधि के 2000 रुपए भेजे जाते हैं.. संभवाना है कि सितंबर के लास्ट वीक में या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में पात्र किसानों के खाते में योजना के 2000 रुपए डाल दिये जाएंगे... हालांकि सरकार की और से अभी तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है...