PM Kisan yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है. सूत्रों का दावा है कि ऐसे किसान जिन्हे 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिला था..ऐसे किसानों के खाते में 2000 रुपए के स्थान पर 4000 रुपए क्रेडिट हो सकते हैं. जानकारी मिल रही है कि विभाग ऐसे किसानों की सूची तैयार कर रहा है. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि ये लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होने सरकारी नियमों को फॅालो किया है...
एक साथ जमा हो सकते हैं 4000 रुपए ?
दरअसल, जो किसान पात्र होने के बावजूद भी किसी तकनीकि खामी के कारण 19वीं किस्त से वंचित कर दिये गए थे. बताया जा रहा है कि ऐसे किसानों को 20वीं किस्त के दौरान शामिल किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि ऐसे किसानों की अलग से लिस्ट तैयार की जा रही है. ऐसे किसानों के खातों में 2000 नहीं, बल्कि 4000 रुपए की किस्त ट्रांसफर की जाएगी. नाम न छापने की शर्त पर एक विभागीय आधिकारी ने बताया है कि बहुत जल्द किसानों के खाते में 20वीं किस्त क्रेडिट करने की तैयारी की जा रही है..
ये तीन नियम फॅालो करना जरूरी
आपको बता दें कि सरकार ने स्कीम में पनप रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए तीन नियम लागू किये थे. जिन्हें पूरा करना हर लाभार्थी के लिए अनिवार्य है. जिन किसानों ने अभी तक भी ई-केवाईसी नहीं कराया है. तुरंत करां लें, इसके अलावा भूलेख सत्यापन कराना भी जरूरी है. तीसरी अहम चीज अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना जरूरी है. इसके अलावा अपने द्वारा किये गए रजिस्ट्रेशन को भी चैक कर लें. कहीं कोई तथ्य गलत तो नहीं भरा गया है. ताकि आपको योजना का सुचारू रूप से लाभ मिल सके.