PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटूर दौरे पर हैं...यही से पीएम मोदी ने देश के 9 करोड़ पात्र किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से पीएम किसान निधि की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है। योजना के तहत सीमांत किसानों को हर महीने 500 रुपये दिए जाते हैं, जिसे चार महीने के चक्र में 2000 रुपये की किस्त के रूप में जारी किया जाता है। आज किसानों के खाते में योजना की 21वीं किस्त जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक इस बार सरकार ने 9 करोड़ किसानों के खाते में कुल 18 हजार करोड़ ट्रांसफर किये हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 20 किस्त पात्र किसानों को भेजी जा चुकी है। बिहार चुनाव की वजह से 21वीं किस्त को थोड़ा विलंब हुआ..लेकिन समय रहते पीएम मोदी ने कोयंबटूर की धरती पात्र किसानों को ये सौगात दी है।
यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस में ट्रंप ने खारिज की खुफिया रिपोर्ट, बोले—खशोगी की हत्या से अनजान थे MBS
किस्त प्राप्त करने के लिए जरूरी कार्य
यदि आप इस योजना के लाभार्थियों की सूची में बने रहना चाहते हैं तो अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को सही और अपडेट रखना अनिवार्य है। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए और आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। बैंक डिटेल में नाम और आईएफएससी कोड सही होना आवश्यक है, ताकि राशि ट्रांसफर में कोई बाधा न आए। साथ ही डीबीटी विकल्प को ऑन रखना जरूरी है, क्योंकि इस योजना के तहत सीधे लाभ अंतरण के माध्यम से राशि भेजी जाती है। भूमि संबंधी विवाद या दस्तावेजों में अड़चन होने पर किस्त रोक दी जाती है, इसलिए ऐसे मामलों का समाधान भी किया जाना चाहिए।
लाभार्थी सूची में नाम चेक करने की प्रक्रिया
आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपका नाम पीएम किसान की लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो यह प्रक्रिया काफी सरल है। सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट में ‘Farmer Corner’ सेक्शन के भीतर ‘Beneficiary List’ का विकल्प उपलब्ध है। इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनना होता है। एक बार जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करते ही आपके क्षेत्र की संपूर्ण लाभार्थी सूची दिखाई देगी। इस सूची में आपका नाम दर्ज है या नहीं, यह देखकर आप अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकते हैं। यदि नाम मौजूद हो, तो ई-केवाईसी और बैंक विवरण जैसी आवश्यक चीजें अपडेट कर लेना लाभकारी रहेगा।
किस्त न मिलने की स्थिति में क्या करें
यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है और आपके सारे दस्तावेज भी पूरी तरह सही और अपडेट हैं, फिर भी किस्त आपके खाते में नहीं पहुंची है, तो आप सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं। सरकार ने यह सलाह भी दी है कि योजना की जानकारी या स्टेटस चेक करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें।