PM Kisan Yojana: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं. साथ ही 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. बहुत जल्द पात्र किसानों के खाते में योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त क्रेडिट होने वाली है. इसके लिए सरकार पात्र किसानों की सूची भी तैयार कर ली है. सिर्फ पीएम मोदी की ओर से टाइम मिलने की देरी है. क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सभी किस्तें पीएम मोदी स्वयं ही जारी करते हैं. बताया जा रहा है कि इसी माह किसानों के खाते में 20वीं किस्त क्रेडिट कर दी जाएगी.. हालांकि इस बार भी ऐसे किसानों को योजना से वंचित रखा जाएगा. जिन्होने सरकारी नियमों को फॅालो नहीं किया है..
इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा पनपने लगा था. जिसके बाद विभाग ने सभी किसानों से ईकेवाईसी कराने की अपील की थी. यही नहीं इसके लिए बाकायदा एप भी जारी किया गया. ताकि सभी किसान आसानी से ईकेवाईसी करा लें. लेकिन अभी भी देश कें करोड़ों किसानों की संख्या ऐसी है. जिन्होने ईकेवाईसी करना जरूरी नहीं समझा है. ऐसे किसानों को योजना के लाभार्थियों की लिस्ट से बाहर किया गया है. वहीं इसके बाद सरकार ने भूलेख सत्यापन कराने के लिए पात्र किसानों से अनुरोध किया. क्योंकि कई किसान जमीन बेचने के बाद भी पीएम किसान निधि का लाभ ले रहे थे. वहीं आधार से बैंक खाता लिंक कराना भी जरूरी किया गया है.
कब आएगी 20वीं किस्त
दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सरकार की महत्वकांशी योजना है. जिसके तहत लघु एवं सिमांत किसानों को प्रतिमाह तीन माह में 2000 रुपए की नकद आर्थिक मदद की जाती है. यानि सालाना सभी पात्र किसानों के खाते में 6000 तीन किस्तों में भेजे जाते हैं. अभी तक 19 किस्तें किसानों को मिल चुकी है. जानकारी के मुताबिक, देश में लगभग 12 करोड़ किसान योजना से जुड़े हैं. लेकिन सरकारी नियमों की अनदेखी करने की वजह से लगभग ढाई करोड़ लोग हर बार योजना से बाहर कर दिये जाते हैं. सरकारी जानकारी के मुताबिक इसी माह के लास्ट वीक में किसानों के खाते में योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त क्रे़डिट कर दी जाएगी. हालांकि अभी सरकार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है..