PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सरकार की महत्वकांशी योजना है. जिसके तहत पात्र किसानों को हर तिमाही 2000 रुपए की नकद धनराशि दी जाती है.. अभी तक योजना की 19 किस्तों का लाभ पात्र किसानों को मिल चुका है. लेकिन योजना में फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए सरकार ने किसानों से कुछ नियमों का पालन करने को कहा है. लेकिन बार-बार अपील के बावजूद भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर पाएं हैं. जिसके चलते उन्हें लाभार्थियों की सूची से बाहर किया जाना इस बार भी तय माना जा रहा है..
इन तीन नियमों का पालन करना जरूरी
सरकार द्वारा जारी नियमों में सबसे पहला नंबर आता है ईकेवाईसी का. यह एक डिजिटल प्रक्रिया है जिसे पूरी करनी जरूरी है.
एक और बड़ी वजह यह है कि कुछ किसानों के बैंक खाते उनके आधार नंबर से लिंक नहीं हैं. क्योंकि PM-KISAN की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, इसलिए यह लिंकिंग अनिवार्य है. जिन किसानों का बैंक और आधार लिंक नहीं है, उनके खाते में राशि नहीं भेजी जा सकेगी. इसके अलावा भूलेख सत्यापन कराना भी जरूरी है...
क्या करें ताकि अगली किस्त न रुके?
- e-KYC तुरंत नजदीकी CSC सेंटर या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पूरा करें
- अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं
- PM-KISAN पोर्टल पर लॉगिन कर के अपने आवेदन की स्थिति जांचें
- अगर कोई गलती मिले तो उसे तुरंत ठीक करवाएं