जिस पल का बेसब्री से कानपुरवालों को इंतजार था वो अब पूरा होने वाला है, क्योंकि PM मोदी 30 मई को कानपुर आ रहे हैं, PM मोदी एक दो नहीं बल्कि हजारों करोड़ का तोहफा कनपुरियों को देंगे, जिसमें कई ऐसी योजनाएं शामिल है जिसका लाभ आमजन को भी मिलेगा, वहीं PM मोदी के स्वागत के लिए कानपुर पूरी तरह से सजधज कर तैयार हो रहा है, मेट्रो स्टेशन को तो फूलों से सजा गया है, इतना ही नहीं BJP कार्यकर्ताओं ने तो मोदी के स्वागत के लिए चप्पे-चप्पे को साफ करने की ठान ली है, जिसको लेकर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है, CM योगी ने भी अधिकारियों से मीटिंग कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं, लेकिन सवाल है कि आखिर PM मोदी क्या कुछ तोहफा कानपुर वालों को देने आ रहे हैं.
कानपुर में बहाएंगे PM मोदी विकास की गंगा
दरअसल PM मोदी कानपुर वालों को सबसे बड़ा तोहफा मेट्रो का देंगे, जिससे आमजन को सफर करने में आसानी होगी, जो यात्री दूर दराज से कानपुर आते हैं और उन्हें जाम का सामना करना पड़ता है उन्हें भी इससे काफी लाभ होगा साथ ही समय की भी बचत होगी.
खबरों की मानें तो 21 हजार करोड़ का देंगे PM मोदी तोहफा
विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
खुर्जा, ओबरा और जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन
पावर प्लांट की 5 इकाइयों का उद्घाटन और शिलान्यास
प्लांट से UP-बुंदेलखंड की विद्युत आपूर्ति को मजबूती मिलेगी
मेट्रो के दूसरे फेज का भी PM मोदी उद्घाटन करेंगे
दूसरे फेज में अंडरग्राउंड चलेगी मेट्रो, मिलेगा काफी लाभ
मेट्रो ने शुरू की महिलाओं के लिए पिंक सर्विस
चुन्नीगंज में बने कन्वेंशन सेंटर का भी देंगे तोहफा
आपको बता दें कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो का संचालन शुरू होने से शहर की ट्रैफिक सिस्टम अब ज्यादा बेहतर हो जाएगा. साथ ही IIT कानपुर से सेंट्रल स्टेशन तक 14 मेट्रो स्टेशन वाले करीब 16 किलोमीटर लंबे रूट पर यात्रियों को सुरक्षित एवं हाईटेक सुविधाओं का सफर में लाभ मिलेगा. इसके साथ ही कानपुर के विकास को भी पंख लगेंगे.