
नई दिल्ली के यशोभूमि में शुरू हुआ India Mobile Congress 2025 का नौवां संस्करण पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है. एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया और अपने जोशीले संबोधन में भारत की डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा आज भारत में एक जीबी डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम है. इस लाइन ने पूरे हॉल में तालियों की गूंज भर दी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने तकनीक की दुनिया में वो मुकाम हासिल किया है, जिसकी कल्पना कभी असंभव मानी जाती थी 2G की मुश्किलों से लेकर हर कोने में 5G कवरेज तक भारत ने कामयाबी हासिल की है
मोबाइल फोन निर्माण 28 गुना बढ़ा
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 2014 के बाद मोबाइल फोन निर्माण 28 गुना, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 6 गुना और मोबाइल निर्यात 127 गुना बढ़ा है. उन्होंने कहा कि भारत आज स्टार्टअप्स, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है. मोदी ने 1 लाख टावरों की स्थापना को भारत की तकनीकी ताकत का प्रतीक बताया और कहा कि आने वाले समय में देश अपने स्वदेशी 4G स्टैक और 6G विज़न के साथ दुनिया को चौंकाने वाला है. उन्होंने कहा कि भारत के पास आज डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का वो मॉडल है, जिसे दुनिया अपनाने के लिए तैयार है.
A few days ago, India scripted history with the launch of the Made in India 4G stack. This is a major accomplishment, which will further digital self-reliance and technological independence. pic.twitter.com/FdJU7NhVjI
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2025
डेटा की कीमत में 98% तक की गिरावट
इवेंट की थीम Innovate to Transform रखी गई है, जो भारत की डिजिटल परिवर्तन और नवाचार आधारित विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस दौरान टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि जैसे आज़ादी से पहले चरखा स्वराज का प्रतीक था, वैसे ही आज सेमीकंडक्टर चिप भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है. सिंधिया ने कहा भारत अब सेल्फ-रिलायंस से सेल्फ-इनोवेशन की ओर बढ़ चुका है. दुनिया का समय अब भारत के नाम है. उन्होंने ये भी बताया कि मोबाइल डेटा की कीमत में बीते सालों में 98% तक की गिरावट आई है, जिससे हर भारतीय के लिए डिजिटल एक्सेस आसान हुआ है.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल: यमुना के किनारे अम्बेडकर और कांशीराम की विचाधारा की एक ऐतिहासिक गाथा
94 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर
सिंधिया ने भरोसे के साथ कहा कि भारत जल्द ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल राष्ट्र बन जाएगा. आज देश में 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स और 94 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर हैं, जो वैश्विक आबादी का 20% हिस्सा हैं,. भारत ने अब 5G के बाद 6G की दौड़ में भी कदम रख दिया है और 6G ग्लोबल एलायंस के तहत भारत का लक्ष्य दुनिया के 10% पेटेंट में योगदान देने का है.