
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम मुद्दों बातचीत हुई। इस दौरान भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की को फोन पर बात करने के लिए आभार। हमने चल रहे संघर्ष, उसके मानवीय पहलू और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयासों पर अपने विचार प्रकट किए। भारत इस दिशा में सभी प्रयासों को पूर्ण समर्थन देता रहा है।
शांतिपूर्ण समाधान को लेकर भारत का संकल्प
पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को जानकारी दी कि भारत यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर भारत के दृढ़ और निरंतर रुख की पुष्टि की।
पुतिन से मुलाकात से पहले जेलेंस्की से बातचीत
यह बातचीत चीन के दौरे पर हुई है। पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से अगल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क संग मोदी की बैठक ये एक दिन पहले हुई।
भारत शांति को लेकर हर संभव करेगा सहयोग
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण सामने रखा। एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के लिए भारत के दृढ़ और सुसंगत रुख को पेश किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इस संबंध में हर संभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।
भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी पर प्रगति
बयान में कहा गया है, "नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में अहम समीक्षा की। आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।"