Amla Benefits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के 138वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवले की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आंवला सिर्फ खाने का स्वाद हीं नहीं बढ़ाता, बल्कि यह मजेदार भी है और हेल्दी भी है। पीएम मोदी ने कहा कि आंवला तो हम सबके घरों में होता ही है। कोई इसका अचार खाता है, तो किसी को इसका मुरब्बा पसंद है। सर्दी आते ही हर घर में आंवले का जूस और च्यवनप्राश आ जाता है। दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे इस फल ने अब प्रतापगढ़ के लोगों के लिए कमाई और रोजगार के बड़े दरवाजे खोल दिए हैं।
संतरे से ज्यादा विटामिन सी
अंग्रेजी में इंडियन गूजबेरी के नाम से मशहूर यह छोटा सा फल आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में ही सूपरफूड माना जाता है। संतरे के मुकाबले आंवले में लगभग 20 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। आइए जानते हैं आंवला को अपनी डाइट में शामिल करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
आंवला खाने के फायदे
मजबूत इम्यूनिटी- आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे सर्दी-खांसी और वायरल बीमारियों से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: 30 की उम्र कर चुके हैं पार? जानिए आपके लिए कौन से मेडिकल टेस्ट है सबसे अहम
बेहतर पाचन- इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
त्वचा और बालों में चमक- आंवला बालों का झड़ना और समय से पहले सफेद होना रोकता है, साथ ही त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है।
शुगर और दिल की सेहत- इसमें मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते है। इसके अलावा यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
डाइट में आसानी से कर सकते हैं शामिल
आंवला का जूस- सुबह गुनगुने पानी के साथ ताजा जूस पिएं।
आंवला की चटनी बनाकर खाएं।
गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर का सेवन करें।
कैंडी या मुरब्बा बनाकर खाएं।