DELHI PM MEETING:पीएम मोदी ने पार्टी की मजबूती के लिए बीजेपी के आम कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करने की बात कही। दिल्ली में संगठन की मजबूती के चलते ही बीजेपी को विधानसभा में बड़ी जीत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें पीएम मोदी ने यह बैठक अपने आवास पर की । बैठक मे सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कई विधायकों और संगठन के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के नागरिकों के जीवन स्तर को अच्छा बनाने के लिए कई रणनीतियों पर बात की।
पीएम मोदी ने मिलकर काम करने का किया आह्वान-
पीएम मोदी की दिल्ली के नेताओं के साथ हुई बैठक में शहरी बुनियादी ढांचे,प्रदूषण नियंत्रण,सार्वजनिक परिवहन,स्वच्छता और 'स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली' लेकर हुई । प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच समन्वित शासन के महत्व पर जोर दिया,जिसमें "ट्रिपल-इंजन" मॉडल केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों को एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया गया। यह बैठक ऐसे समय पर भी हुई है जब मोदी सरकार ने अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं।
मोदी ने ट्वीट के जरीए दी जानकारी
मोदी ने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर इस मीटिंग की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली भाजपा सांसदों,विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बातचीत की। हमने दिल्ली के लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार के तरीकों पर व्यापक चर्चा की।" जिसमें भाजपा के सांसद और विधायक शामिल थे
दिल्ली मे संगठनात्मक जुड़ाव के लिए किया प्रेरित-
मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए बीजेपी के आम कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करने की बात कही। दिल्ली में संगठन की मजबूती के चलते ही बीजेपी को विधानसभा में बड़ी जीत मिली है। इसी के चलते प्रधानमंत्री ने कहा दिल्ली की जनता के विकास के लिए दिन रात सोचे और मज़बूत कदम उठाए. दिल्ली सरकार ने अभी लगभग तीन महीने पूरे किए हैं।