Ahmedabad Plane Crash: विगद दिवस पूरे देश को दहला दने वाली प्लेन क्रैश घटना के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचे. साथ ही प्लेन क्रैश साइट का निरीक्षण किया. इसके बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंच गए. बताया जा रहा है कि आज हादसे को लेकर समीक्षा बैठक होगी. जिसमें पीएम मोदी स्वयं मौजूद रहेंगे. आपको बता दें कि विगत दिवस हुई घटना किसी से छिपी नहीं है. घटना ने कुल 265 लोगों को दुनिया से उठा लिया है. जिसमें 238 यात्री व बाकी अन्य लोग शामिल है. घटना स्थल पर पीएम के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी मौजूद रहे..
हादसे में बचे रमेश से कर सकते हैं मुलाकात
घटना स्थल का दौरान करने के बाद पीएम मोदी सीधे अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. साथ ही हादसे में बचने वाले इकलौते शख्स रमेश विश्वास कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल रमेश का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आज ही इस हादसे को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे..
#WATCH | PM Modi visits Ahmedabad Civil Hospital to meet those injured in AI-171 plane crash pic.twitter.com/ebUFXSTT8o
— ANI (@ANI) June 13, 2025
4 बार गुजरात के सीएम रहे हैं मोदी
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा कई मायनों में अहम है। गुजरात पीएम मोदी का गृह राज्य है। वह 2001 से लेकर 2014 तक लगातार 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए। गुजरात में लगातार मिली राजनीति सफलता के कारण ही नरेंद्र मोदी को 2014 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया था। प्रधानमंत्री के गृह राज्य में हुए इस हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।