TMC in Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम की रैली में तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में “न पढ़ाई है, न कमाई है और न दवाई,” इसलिए अब टीएमसी को सत्ता से हटना ही होगा। पीएम मोदी के इस बयान से चुनावी सियासत और गरमा गई है।
महिला आरक्षण पर TMC को घेरा
पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी ने संसद में इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे बंगाल की महिलाओं को मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने जनता से अपील की कि महिलाएं इस मुद्दे पर टीएमसी को जवाब दें।
योजनाओं का मुद्दा उठाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरहोर, टोटो और लोधा जैसी पिछड़ी जातियों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार ने लागू नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार विकास योजनाओं में बाधा बन रही है और जरूरतमंद लोगों तक लाभ नहीं पहुंचने दे रही।
LIVE: PM Shri @narendramodi addresses Vijay Sankalp Sabha in Jhargram, West Bengal. #BJPJitbeBangla https://t.co/yNNtRIdW4F
— BJP (@BJP4India) April 19, 2026
यह भी देखेंःAkhilesh Yadav Attacks: महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- नारी के अधिकारों से समझौता नहीं
किसानों के लिए किए बड़े वादे
रैली में पीएम मोदी ने किसानों के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। साथ ही धान के लिए 3100 रुपये एमएसपी और किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया गया।
विकास पर भी जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति होगी और लोगों को बिजली बिल से राहत मिलेगी। उन्होंने “मुफ्त बिजली” जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि विकास के जरिए बंगाल को नई दिशा दी जाएगी।