प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। इस दौरान पीएम मोदी की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल जारी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर की हैं.
मीटिंग पद्म अवॉर्ड के लिए आयोजित कार्यक्रम
राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करने के साथ लिखा,'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.' अहम बात यह है कि पीएम और राष्ट्रपति की यह मीटिंग पद्म अवॉर्ड के लिए आयोजित कार्यक्रम से ठीक पहले हुई।
मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा
यह बैठक इसलिए अहम है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा हो चुकी हैं। इससे पहले दिन केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दिया. कुरियन (65) अल्पसंख्यक केस के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे. राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में राष्ट्रपति मुर्मू ने कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
सरकार 3.0 में मंत्री बनाया
जॉर्ज कुरियन कोट्टायम के निवासी हैं। 2024 में मोदी सरकार 3.0 में उन्हें मंत्री बनाया गया था। केरल से पार्टी की ईसाई आउटरीच रणनीति का हिस्सा था. केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कंजिराप्पल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में उतरे कुरियन चुनाव हार गए थे. कुरियन केरल भाजपा के वरिष्ठ नेता और ईसाई समुदाय के खास चेहरे हैं, ऐसे में उनका इस्तीफा देना चर्चा का विषय बना हुआ है. केरल भाजपा के उपाध्यक्ष, प्रवक्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज के बोर्ड सदस्य के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई.