PM Modi on Europe tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 2026 में मध्य यूरोप के चार देशों के महत्वपूर्ण दौरे पर जाने वाले हैं। इस यात्रा को भारत की वैश्विक कूटनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जहां द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
चार देशों का कार्यक्रम
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। इसके बाद 17 मई को स्वीडन, 17 से 19 मई तक नॉर्वे और 19 से 20 मई तक इटली का दौरा करेंगे। इस दौरान उच्चस्तरीय बैठकों और समझौतों की संभावना जताई जा रही है।
व्यापार पर रहेगा फोकस
इस दौरे में व्यापार, सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, रक्षा, हरित ऊर्जा और तकनीकी सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। यूरोपीय देश भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं और यह यात्रा इन क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बना सकती है।
यह भी देखेंःElection 2026: बंगाल में सियासी संग्राम, केरल में लेफ्ट कमजोर, तमिलनाडु में नया समीकरण
वैश्विक समीकरण में अहम कदम
विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक राजनीति में बदलते समीकरणों और अमेरिका के साथ घटते भरोसे के बीच यूरोपीय देश भारत के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह दौरा भारत-यूरोप संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला साबित हो सकता है।
हालिया कूटनीतिक गतिविधियों का असर
हाल के महीनों में यूरोपीय नेताओं की भारत यात्राएं भी इस बढ़ते सहयोग का संकेत हैं। इन मुलाकातों के बाद पीएम मोदी का यह दौरा दोनों पक्षों के बीच विश्वास और साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।