विगत दिवस राष्ट्र को संबोधित करने के बाद अचानक पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंच गए. ये उनका देश के प्रति समर्पण ही है कि बिना किसी को बताए वे एयरबेस के कैंप में पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक बिना किसी सूचना, व बिना VIP रूट लगाए, आदमपुर एयरबेस का दौरा किया. पीएम मोदी ने वायुसेना के बहादुर जवानों से मुलाकात की. साथ ही उनके होंसले को सेल्यूट भी किया.. आपको बता दें कि कल ही पीएम मोदी ने पाकिस्तान को वॅार्निंग दी थी..
जवानों से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह प्रधानमंत्री आदमपुर एयरबेस गए. इसकी जानकारी वायुसेना से जुड़े लोगों ने दी. पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर बहादुर जवानों से बातचीत की. इससे पहले उन्होंने कल अपने संबोधन में पाकिस्तान को वॉर्निंग भी दी थी.पंजाब में स्थित आदमपुर एयरबेस भारतीय वायुसेना के मिग-29 का बेस हैं. यहां की स्क्वाड्रन को ब्लैक आर्चर के नाम से जाना जाता है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से रणनीतिक था, बल्कि यह जवानों के मनोबल के लिए भी एक गहरा और सकारात्मक संदेश बन गया.
उत्तरी सीमाओं के निकट स्थित है एयरबेस
आदमपुर एयरबेस भारत की रणनीतिक एयर डिफेंस लोकेशनों में से एक है, जो उत्तरी सीमाओं के निकट स्थित है. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पर वायुसेना के पायलट्स और टेक्निकल स्टाफ से बातचीत की.पीएम मोदी के गोपनीय दौरे की कोई मीडिया कवरेज या औपचारिक सूचना पहले नहीं दी गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह दौरा सिर्फ जवानों से सीधे संवाद और जमीनी हालात जानने के उद्देश्य से किया गया था.