PM Modi UPSC Foundation Day Centenary Celebration 2026: संध लोक सेवा आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय शताब्दी समारोह मंथन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे इस समारोह को संबोधित किया और देश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने में UPSC के योगदान की सराहना की।
UPSC के 100 साल की यात्रा
बता दें कि UPSC की शुरुआत 1 अक्टूबर 1962 को हुई थी। पिछले 100 वर्षों में आयोग ने देश को कई पीढ़ियों के योग्य और निष्पक्ष अधिकारी दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि UPSC ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया है। उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ तकनीक, सरकार और परीक्षा प्रणालियों में कई बदलाव आए, लेकिन UPSC पर आम जनता का भरोसा हमेशा कायम रहा।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "... This feat by Smit fills us with pride. Today, I also spoke with his father, Bhupendra; his mother, Gita; and his wife, Sonal. He is currently undergoing treatment. Today, the entire world is proud of him. I urge my fellow… https://t.co/mirnEuyxzs pic.twitter.com/X0mAJAfl8J
— ANI (@ANI) October 1, 2026
लोक सेवकों के लिए दिए 2 मूल मंत्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसेवा के लिए उम्मीदवारों का चयन करते समय हमेशा 2 सिद्धांतो को ध्यान में रखकर करना चाहिए। पहला है ‘राष्ट्र प्रथम’ और दूसरा है ‘नागरिक प्रथम’।
यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई संकट में भारतीय पायलट ने दिखाई हिम्मत, PM मोदी से नेतन्याहू तक ने किया कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम
भारत की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समारोह के दौरान आयोग ने बदलती प्रशासनिक जरूरतों, पारदर्शिता और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर भी ध्यान केंद्रित किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की जरूरतों के हिसाब से UPSC ने खुद को लगातार ढाला है और भारत की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाई है।