G7 Summit 2026: फ्रांस के एवियर में जारी G7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदी ने वैश्विक मंच पर भारत की ताकत को दर्शाया है। G7 नेताओं की आधिकारिक समूह तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संग पीएम मोदी पहली पंक्ति में नजर आए। इस तस्वीर को भारत की कूटनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है।
G7 की आधिकारिक फोटो में ट्रंप और मैक्रों संग पीएम मोदी
यह तस्वीर मंगलवार को G7 शिखर सम्मेलन में ली गई। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सम्मेलन के मेजबान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संग पहली पक्ति में स्थान मिला। दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और आमंत्रित साझेदार देशों के नेताओं संग ली इस तस्वीर ने साझेदारी के नए आयाम गढ़े हैं।
मैक्रों ने किया स्वागत
इस सम्मेलन की शुरुआत में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वयं पीएम मोदी का स्वागत किया। यह दर्शाता है कि भारत और फ्रांस में खास संबंध हैं। मैक्रों ने मोदी का खुलकर स्वागत किया। इसका वीडियो भी शेयर किया गया। ग्रुप फोटो के बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 16 माह के बाद पहली बार आमने-सामने की मुलाकात देखने मिली। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे के बगल में बैठ गए।
सहयोग बढ़ाने पर फोकस
मोदी और ट्रंप की मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई,जब भारत और अमेरिका व्यापार, रक्षा, अहम तकनीकों और मजबूत सप्लाई चेन के क्षेत्रों में अहम सहयोग को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
सातवीं बार शामिल हुए पीएम मोदी
एवियन में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी G7 में अतिथि नेता के रूप में लगातार सातवीं बार शामिल हुए। वह हाल के वर्षों में G7 मंच पर सबसे अधिक बार आमंत्रित होने वाले गैर-सदस्य नेताओं में शामिल हो चुके हैं।
कई अहम नेताओं से करेंगे द्विपक्षीय बैठक
इस शिखर सम्मेलन के अलग पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के संग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से आयोजित विशेष गाला डिनर में भी भाग लेंगे। यहां पर कई वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक चर्चा में हिस्सा लेंगे।