परतापुर। रैपिड ट्रेन का शुभारंभ करने 22 फरवरी को मेरठ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन के चलते परतापुर में तैयारियां शुरू हो चुकी है। बुधवार को एडीजी ,डीआईजी, डीएम व एसएसपी सहित आला अधिकारियों ने शताब्दीनगर और मोहिउददीनपुर में बनाए जा रहे रैली स्थल का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने रैली स्थल पर मंच,पार्किंग स्थल और पीएम मोदी के संभावित रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश दिए।
मेरठ में दिल्ली से परतापुर के मेरठ साउथ स्टेशन तक रैपिड का संचालन शुरू हो चुका है मेरठ साउथ स्टेशन से लेकर मोदीपुरम तक रैपिड को शुरू करने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ पहुंचेंगे और परतापुर स्थित शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम मोहिउददीनपुर में न्यू टाउनशिप के मैदान में जनसभा को संबोधित करेगे। इसके लिए बुधवार को आईजी,डीआईजी,जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य आला अधिकारियों ने शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन, अध्ययन मैदान,परतापुर हवाईपटटी और मोहिउददीनपुर में बनाए जा रहे रैली स्थल का जायजा लिया।
अधिकारियों ने दिल्ली रोड पर जाम से बचने के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था,पार्किंग स्थल सहित सुरक्षा व्यवस्थओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं मोहिउददीनपुर में पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पीडब्लूडी कर्मचारियों ने तैयारियों में जुट गए है जानकारी के अनुसार लगभग पचास हजार लोग पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी है।