PM Modi visit five countries: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई 2026 तक पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा में वह UAE,नीदरलैण्ड, नीदरलैंड्स, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा का मुख्य फोकस ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, टेक्नोलॉजी सहयोग और वैश्विक आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना होगा।
सुरक्षा पर रहेगा फोकस
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे की शुरुआत यूएई से करेंगे। यहां उनकी मुलाकात यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से होगी। दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, निवेश और व्यापारिक सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल बाजार में अस्थिरता के बीच भारत के लिए यूएई की रणनीतिक अहमियत काफी बढ़ गई है।
व्यापार पर बातचीत
यूएई के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा करेंगे। नीदरलैंड में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री रॉब जेट्टेन और शाही परिवार के सदस्यों से होगी। यहां सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और जल प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। वहीं स्वीडन में प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ एआई, ग्रीन टेक्नोलॉजी, रक्षा और स्टार्टअप सहयोग पर फोकस रहेगा।
यह भी देखेंःAzam Khan gets major: आजम खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, शत्रु संपत्ति केस में जमानत मंजूर
रिश्तों को मिलेगी मजबूती
प्रधानमंत्री मोदी पहली बार नॉर्वे का दौरा करेंगे। वहां वह प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और इंडिया-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट को संबोधित करेंगे। इस दौरान ब्लू इकॉनमी, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश सहयोग पर विशेष चर्चा होगी। ओस्लो में आयोजित इंडिया-नॉर्डिक समिट में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के नेता भी शामिल होंगे।
साझेदारी पर चर्चा
अपने दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी इटली पहुंचेंगे। यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से होगी। दोनों देशों के बीच रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और निवेश सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत होने की संभावना है। भारत और इटली पहले से संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं।