PM Modi 5-Nation Tour Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले आधिकारिक त्रिनिदाद एंड टोबैगो दौरे पर पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक भोजपुरी चौताल और गरिमामय गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जोरदार स्वागत हुआ। यह यात्रा न केवल भारत और कैरेबियाई देशों के रिश्तों को सशक्त बना रही है, बल्कि प्रवासी भारतीय समुदाय के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को भी उजागर कर रही है। पीएम मोदी ने भारतीय मूल के नागरिकों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की और भारतीय संस्कृति से उनके निष्ठा को सलाम किया।
भोजपुरी चौताल से हुआ स्वागत, PM ने जताया आभार
पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत पारंपरिक भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति से किया गया। प्रधानमंत्री ने इसे त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक बताया और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर वहां के लोगों की गर्मजोशी की प्रशंसा की।
भारतीय समुदाय से मुलाकात, योगदान की सराहना
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में बसे भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो भारतीय पीढ़ियों पहले वहां पहुंचे थे, उन्होंने शिक्षा, राजनीति, संस्कृति और व्यापार जैसे क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई है और अपनी जड़ों से जुड़े भी रहे हैं।
Splendid atmosphere at the community programme in Trinidad & Tobago. https://t.co/qlW5JqaCCl
— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2025
‘भारत को जानिए’ क्विज के विजेताओं से भेंट
प्रधानमंत्री ने ‘भारत को जानिए’ क्विज के स्थानीय विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रवासी भारतीय युवाओं में भारत से जुड़ाव और गर्व की भावना को मजबूत करती है।
द्विपक्षीय रिश्तों को मिल रही मजबूती
यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को नई दिशा दे रहा है। साथ ही ग्लोबल साउथ को एकजुट करने की भारत की पहल को भी आगे बढ़ा रहा है।