UNION CABINET MEETING: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ कैबिनेट मीटिंग करेंगे । यह मीटिंग पाकिस्तान के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली मीटिंग है। आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें इस मीटिंग में पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी पर चर्चा कर सकते हैं। यही मंत्री गण अगले सप्ताह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह मीटिंग ऐसे समय हो रही है, जब मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो रहे हैं। इस कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा होगी और कुछ मंत्रालयों की ओर से अपने कामकाज को लेकर मंत्रिपरिषद को जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों को यह निर्देश दिया है कि पिछले 11 साल की उपलब्धियों को के बारे में जनता को बताया जाए ।
मीटिंग में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा-
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के अलावा पीएम मोदी कैबिनेट मीटिंग में अपने शासन की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बात कर सकते हैं । क्योंकि पीएम वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान देशभर में लोगों के साथ संवाद करने की भी तैयारी कर रहे हैं। भारत द्वारा पीओके में नौ आतंकी स्थलों पर किए गई सटीक कार्रवाई के बाद पड़ोसी देश के सैन्य ठिकानों विशेष रूप से एयरबेस पर किया गया हमला पीएम मोदी के हालिया भाषणों का एक प्रमुख विषय रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी कृत्यों को दंडित करने में भारत के ''न्यू नार्मल'' को चिह्नित किया है।
पीएम मोदी विदेश गए प्रतिनिधमंडल से लेंगे फीडबैक-
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई से दुनिया को रूबरू कराने गए सांसदों और राजनयिकों की वापसी बुधवार सुबह से शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह खुद प्रधानमंत्री भी इन प्रतिनिधमंडलों से मुलाकात करेंगे और फीडबैक लेंगे।