
Kartavya Bhavan-3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन करेंगे. यह उद्घाटन दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा. यह भवन सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बनाए जा रहे 10 अत्याधुनिक भवनों में से पहला है. 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस भवन में 10 मंजिलें हैं, जिनमें आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय बनाए गए हैं. सरकार का उद्देश्य है कि अलग-अलग जगहों पर फैले मंत्रालयों को एक ही जगह लाकर प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और तेज़ बनाया जा सके.
इन मंत्रालयों के ऑफिस होंगे शिफ्ट
कर्तव्य भवन-3 में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास, एमएसएमई, डीओपीटी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित कई विभागों के दफ्तर होंगे. ये सभी मंत्रालय पुराने और जर्जर हो चुके शास्त्री भवन, कृषि भवन, निर्माण भवन और उद्योग भवन से स्थानांतरित किए जाएंगे. यहां 600 गाड़ियों की पार्किंग, 24 बड़े और 26 छोटे कॉन्फ्रेंस रूम, स्मार्ट एंट्री, ई-वाहन चार्जिंग, सोलर पैनल, सोलर वॉटर हीटर और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. इमारत को पर्यावरण के अनुकूल बनाते हुए 30% कम ऊर्जा खपत के हिसाब से तैयार किया गया है.
यह भी देखेंःधराली में बादल फटने से 4 की मौत, 50 लापता; PM मोदी-अमित शाह ने शोक जताया
नॉर्थ-साउथ ब्लॉक बनेगा म्यूजियम
कर्तव्य भवनों में मंत्रालयों के शिफ्ट होने के बाद नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को खाली कर दिया जाएगा. इन्हें एक भव्य म्यूजियम में बदलने की योजना है, जिसका नाम होगा ‘युगे युगीन भारत. इसमें महाभारत काल से लेकर आधुनिक भारत तक की संस्कृति, इतिहास और विरासत को डिजिटल और भौतिक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा, वो भी बिना किसी संरचनात्मक बदलाव के. सरकार का उद्देश्य है कि यह प्रोजेक्ट प्रशासनिक सुधार के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर को भी सुरक्षित रखे.
देखें कर्तव्य भवन का वीडियो-