
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कोलकाता में मेट्रो कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने वाली है। इस दौरान कोलकाता के लोगों का सफर आसान होगा। मेट्रो की नई लाइनों के साथ लंबी दूरी भी मिनटों में खत्म होगी। पीएम मोदी जेसोर रोड से नोआपाड़ा–जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वे सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलघाटा–हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा का भी शुभारंभ करेंगे। मेट्रो सेवा शुरू होने से यात्रा के वक्त में बचत होगी।
सफर 40 मिनट से घटकर मात्र 11 मिनट में पूरा होगा
सियालदह से एस्प्लेनेड तक का सफर 40 मिनट से घटकर मात्र 11 मिनट में पूरा होगा। एक अनुमान के अनुसार इन लाइनों के खुलने के बाद नौ लाख से अधिक यात्री प्रतिदिन यात्रा करेंगे। पश्चिम बंगाल के लोग कोलकाता मेट्रो की इन लाइनों के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में रिहर्सल करते हुए कलाकारों ने बताया कि हम पीएम के आगमन से पहले काफी उत्साह है।
एयरपोर्ट का सफर काफी आसान होगा
यहां पर आम जनता का कहना है कि कोलकाता में काफी ट्रैफिक है। ऐसे में एयरपोर्ट तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। मेट्रो चलेगी तो एयरपोर्ट का सफर काफी आसान होगा। पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि वे काफी उत्साहित है। मेट्रो लाइन के शुरू होने से वक्त की बचत होगी। कई ऐसे रूट हैं जहां पर आने-जाने की सुविधा नहीं है। इससे पूरे प्रदेश का विकास होगा। खासतौर पर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लंबी सड़क यात्रा की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं मेट्रो से नॉर्थ से साउथ कोलकाता तक की यात्रा आसान होगी। मेट्रो का सफर से सड़कों पर बोझ कम होगा। सड़कों पर जाम जैसे हालात कम होंगे। इस लाइन का इंतजार काफी समय से हो रहा था। लोगों अब वक्त से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे।