.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dde3f5693-956f-4853-adc9-fab7e81f1b26&w=3840&q=75)
Britain Top University Campus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि अब भारत में ब्रिटेन के 6 टॉप यूनिवर्सिटी कैंपस खुलेंगे। ब्रिटेन के टॉप यूनिवर्सिटी कैंपस भारत में खुलने से विदेश जाए बिना ही ग्लोबल डिग्री मिल जाएगी। शिक्षा की क्षेत्र में उठाया गया यह कदम भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत करना है और नई शिक्षा नीति को बढ़ावा देना है। भारत ने पांच संस्थानों के साथ आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आइए जानते हैं कि भारत में ब्रिटने के कौन-कौन से कैंपस खोले जा रहे हैं।
कौन-कौन से यूनिवर्सिटी आएंगे भारत में?
साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी – गुरुग्राम में कैंपस शुरू हो चुका है
लिवरपूल यूनिवर्सिटी – बेंगलुरु में कैंपस 2026-27 से
यॉर्क यूनिवर्सिटी – मुंबई में कैंपस की तैयारी
एबरडीन यूनिवर्सिटी – मुंबई के लिए बातचीत जारी
ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी – मुंबई कैंपस पर चर्चा
व्यापार में 34 मिलियन डॉलर वृद्धि की उम्मीद
प्रधानमंत्री मोदी की लंदन यात्रा और ब्रिटेन के प्रमुख शैक्षिक एवं राजनयिक हस्तियों के साथ बैठकों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक शिक्षा केंद्र बनने की भारत की महत्वाकांक्षा की पुष्टि की है। भारत और ब्रिटेन ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे द्विपक्षीय व्यापार में प्रतिवर्ष 34 बिलियन डॉलर की वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में नाटकीय परिवर्तन आएगा। ब्रिटेन के पांच प्रतिष्ठित ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारतीय शहरों में अपने परिसर स्थापित करने के लिए तैयार हैं। इसमें साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय पहले ही गुरुग्राम में स्थापित हो चुका है।
"दोनों देश मिलकर लिख रहे हैं नया अध्याय"
भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों के बारे में बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा-आज हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। मुझे खुशी है कि कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद, आज हमारे दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आगे उन्होनें कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में भी, दोनों देश मिलकर नए अध्याय लिख रहे हैं। ब्रिटेन की 6 यूनिवर्सिटी भारत में अपना कैंपस खोल रही हैं, कुछ दिनों पहले ही हरियाणा के गुरुग्राम में नया कैंपस खोला है।
साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी ने भारत में खोला कैंपस
बता दें कि दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शुमार ब्रिटेन की साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी भारत में अपना कैंपस खोल चुकी है। अब छात्रों को ब्रिटेन जैसी उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुभव के साथ-साथ विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त डिग्री भी प्राप्त होगी। इसके अलावा छात्रों के पास ब्रिटेन में एक सेमेस्टर या एक साल तक स्टडी करने का ऑप्शन होगा। साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय कैंपस में फिलहाल चार ग्रेजुएशन कोर्स (UG Course) और दो पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स उपलब्ध हैं।