
प्रधानमंत्री मोदी की मुस्लिम बहन कमर मोहसिन शेख राखी बनकर तैयार की है। अब निमंत्रण का इंतज़ार है। पाकिस्तान में जन्मी क़मर मोहसिन शेख पिछले 30 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधती आ रही हैं। इस बार भी उन्होंने ॐ की डिज़ाइन वाली राखी बनाई है। वह प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण का इंतज़ार कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार उन्हें दिल्ली जाकर राखी बांधने का मौका मिलेगा।
गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की दुआ मांगी थी
क़मर मोहसिन शेख कहती हैं कि वह हर साल ख़ुद राखी बनाती हैं और अपनी पसंद की राखी प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर बाँधती हैं। उनका कहना है कि वह मोदी को तब से जानती हैं जब वह संघ कार्यकर्ता थे। एक बार प्रधानमंत्री मोदी ने उनके बारे में पूछा और कहा, 'बहन, कैसी हो?' तभी से क़मर मोहसिन शेख़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बाधने लगीं।
देश का गौरव बढ़ाएंगे
क़मर मोहसिन शेख़ बताती हैं कि एक बार उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की दुआ मांगी थी। तब प्रधानमंत्री हंसे और जब यह दुआ पूरी हुई, तो उन्होंने फिर कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे।
किस तरह से यह रिश्ता शुरू हुआ?
कमर मोहसिन शेख का कहना है कि पीएम मोदी से उनका रिश्ता तब से आरंभ हुआ, जब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे. एक दिन उन्होंने बस हालचाल पूछा और कहा, "बहन कैसी हो?" और बस वहीं से इस अनोखा रिश्ता शुरू हुआ। तब से लेकर आज तक हर साल वह राखी खुद तैयार करती हैं। उनका कहना है कि पीएम के लिए वह हमेशा से कामना करती रही हैं कि वह इस तरह स्वस्थ्य और तरक्की करते रहें। मोहसिन का कहना है कि उनकी दुआ तीसरी बार भी कबूल की गई। तीसरी बार पीएम बने मोदी।