Operation Rising Lion: पीएम नेतन्याहू ने रविवार को ऑपरेशन राइजिंग लाइन को लेकर संवाददाताओं से बात की। नेतन्याहू ने कहा इजरायल ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ड्रोन और परमाणु कार्यक्रम के खतरों को दूर करने के अपने लक्ष्य के बहुत करीब है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की मंशा है कि वह परमाणु हथियारों के दम पर हमें मिटा दे। ये हम होने नहीं देंगे इसलिए हमने अपने अस्तित्व को बचाने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लाइन शुरू किया है। नेतन्याहू ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इजरायली सैनिकों को एक लंबी और थकाऊ जंग में नहीं घसीटने देंगे, लेकिन ईरान के खिलाफ जो आपरेशन शुरू किया है उसे इजरायल को बिना सुरक्षित किए समाप्त नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि जब हमारे मकसद पूरे हो जाएंगे, तब ऑपरेशन राइजिंग लायन बंद कर दिया जाएगा और लड़ाई भी खत्म हो जाएगी।
ईरान की इजरायल को मिटाने की मंशा को किया जाहिर
पीएम नेतन्याहू ने ईरान की मंशा को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि खामेनेई सरकार इजरायल को मिटाना चाहती है इसी वजह से इजरायल ने उन दो खतरों- (परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल) को समाप्त करने के लिए यह सैन्य अभियान शुरू किया।
नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु संयंत्र क्षतिग्रस्त होने का किया दावा
नेतन्याहू ने कहा बीती रात अमेरिका द्वारा गिराए गए बंकर बस्टर बमों से ईरान का फोर्डो परमाणु संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, कितनी क्षति हुई है, इसका आकलन अभी किया जाना बाकी है।
यूरेनियम को लेकर क्या बोले नेतन्याहू
इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह ईरान की हर तरह की गतिविधियों पर ध्यान रखा जा रहा है। वे ईरान के 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। यूरेनियम परमाणु हथियार बनाने का एक अहम हिस्सा माना जाता है।
रूस ने अमेरिकी हमले को बताया गलत
रूस ने अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों को गलत ठहराया है। रूस ने ईरान पर हमले को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है।