Poco New Launch: अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने आज यानि मंगलवार को भारत में अपने C सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Poco C85 5G नाम से पेश किया है। इसमें 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही 6,000mAh बैटरी दी गई है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Poco C85 5G को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसमें मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक रंग शामिल है। वहीं इसे तीन वेरिएंट में भी लॉन्च किया गया है, इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है, जबकि इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। वहीं 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। हालांकि शुरुआती ऑफर के जरिए आप इस फोन के बेस वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Starlink in India: एलन मस्क के Starlink इंटरनेट इंडिया की कीमत का हुआ खुलासा, इतने रुपये से स्टार्ट होंगे प्लान्स
फोन के फीचर्स
वहीं इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि ये फोन 106 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। धूल और छींटों से बचाव के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है। Poco C85 5जी मुख्य तौर पर HyperOS 2.2 पर रन करेगा जो कि पिछले साल के एंड्राइड 15 पर चलता है। इसमें 6000mAh की बैटरी है। इसमें वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
फोन का कैमरा
कैमरा सेक्शन में Poco C85 5G एक 50MP डुअल AI रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जो बेहतर डे-लाइट फोटो, पोर्ट्रेट और लो-लाइट शॉट्स देने के लिए तैयार किया गया है। सामने सेल्फी के लिए एक AI कैमरा मिलेगा।