Poco New Launch: Xiaomi का सब-ब्रांड Poco अगले हफ्ते अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च की तैयारी कर रहा है, जिसे कंपनी Poco M8 5G नाम से पेश करेगी। कंपनी की ओर से लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी गई है। पोको कंपनी ने हाल ही में पोस्टर शेयर किया है, जिसमें स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन में शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और 5,520mAh की बैटरी होने की संभावना है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
8 जनवरी को होगा लॉन्च
आपको बता दें कि अपकमिंग Poco M8 5G को भारत में 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट को Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट के जरिए इसके डिजाइन को टीज़ किया था। Poco M8 5G की थिकनेस 7.35mm होने और वजन लगभग 178g होने की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें: Motorola New Launch: Motorola Signature की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, कंपनी ने डिजाइन किया टीज
मिल सकते हैं ये फीचर्स
Poco M8 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसमें 50-मेगापिक्सल का AI-पावर्ड प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें बीच में स्क्वियर-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश है। इसमें 5,520mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट मिल सकता है। ये Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर चल सकता है, साथ ही 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज भी हो सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो Poco M8 5G की कीमत की अभी तक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन Poco M7 5G फोन को इसी साल मार्च में भारत में 9,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Poco M8 5G की कीमत इससे अधिक हो सकती है। अब लॉन्च के बाद ही फोन के असली कीमत का खुलासा होगा।