Poco New Launch: पोको ने हाल ही में अपना एक जबरदस्त स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसे कंपनी ने POCO M8 5G के नाम से पेश किया। वहीं, आज से भारत में इस डिवाइस की सेल शुरू हो गई है। पहली सेल के तहत लॉन्च ऑफर भी मिल रहा है, जिसकी मदद से हैंडसेट की कीमत ओरिजनल कीमत से कम हो जाएगी। इस स्मार्टफोन में शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस नए वाले हैंडसेट में पिछले साल के POCO M7 5G के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फ्लिपकार्ट में सेल शुरू
POCO M8 5G की सेल आज दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने POCO M8 5G को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। जिसमें कार्बन ब्लैक, ग्लेशियल ब्लू और फ्रॉस्ट सिल्वर शेड्स शामिल हैं।
फोन की कीमत
भारत में POCO M8 5G की कीमत बेस 6GB/128GB वैरिएंट के लिए 18,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। लेकिन कंपनी फोन पर 12 घंटे के एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर के तहत बेस वेरिएंट को 15,999 रुपये में, 8GB/128GB वेरिएंट को 16,999 रुपये और टॉप-एंड वैरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। वहीं, इस फोन पर आपको बैंक ऑफर में भी मिल रहा है। जिसमें ICICI, HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट और 1,000 का लॉन्च बेनिफिट शामिल है।
यह भी पढ़ें: Vivo New Launch: लॉन्च हुआ 7,200mAh बैटरी वाला Vivo Y500i स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
फोन के फीचर्स
बता दें कि Poco M8 5G में 6.77-inch curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन में IP65 और IP66 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिल रही है।
फोन का कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, 2MP सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। वहीं, सामने की तरफ फोन में 20MP का फ़्रंट कैमरा मिल रहा है, जिसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग तक का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस में 5,520mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।