Flipkart Big Billion Days: अगर आप इस त्योहारी सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पोको (POCO) आपके लिए बेहतरीन ऑफर्स लेकर आया है। 'फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल' के लिए पोको ने अपनी C Series, M8 Series और X8 Series के स्मार्टफोन्स की खास डिस्काउंटेड कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 11,999 रुपये से शुरू होने वाले फोन से लेकर 46,999 रुपये तक के मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं किस बजट में कौन सा स्मार्टफोन उपलब्ध है।
बजट स्मार्टफोन C Series
सबसे कम कीमत वाले विकल्प की बात करें तो POCO C81x को 3GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी सामान्य बिक्री कीमत 12,499 . वहीं POCO C81 4GB + 64GB वेरिएंट 12,999 रुपये और POCO C85x 4GB + 64GB मॉडल 13,999 रुपये में मिलेगा। C85x का 4GB + 128GB वेरिएंट 14,999 रुपये में आएगा।
M8 Series की कीमत
POCO M8x के 4GB + 128GB मॉडल की फेस्टिव कीमत 17,999 रुपये है, जबकि 6GB + 128GB मॉडल 19,999 रुपये में मिलेगा. इस फोन में 7,900mAh की बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 Mobile Platform दिया गया है।
POCO M8 Power की सेल में कीमत
6GB + 128GB वेरिएंट: ₹20,999
8GB + 128GB वेरिएंट: ₹23,999
प्रीमियम और हाई परफॉर्मेंस फोन्स POCO X8 की कीमत
6GB + 128GB: ₹24,999
8GB + 128GB: ₹27,999
8GB + 256GB: ₹30,999
यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, जानें कैसे करेगा काम
POCO X8 Power पर डिस्काउंट
8GB + 128GB: ₹29,999
8GB + 256GB: ₹32,999
POCO X8 Pro की सेल में किमत
8GB + 256GB: ₹33,999
12GB + 256GB: ₹36,999
POCO X8 Pro Max की सेल कीमत
शुरुआती फेस्टिव कीमत: ₹42,999
12GB + 512GB वेरिएंट: ₹46,999