Supreme Court NEET hearing: सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से कथित तौर पर ज्यादा बल प्रयोग किए जाने के मामले पर सुनवाई की। अदालत ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए गठित हाई पावर्ड कमिटी का ऑनलाइन पोर्टल 13 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। हालांकि कमिटी की पहली रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक बहुत कम लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ताओं की पहचान रखी जाएगी गुप्त
अदालत ने कहा कि जो लोग भी प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई या उत्पीड़न का शिकार हुए हैं, वे बिना किसी डर के पोर्टल पर अपनी बात रख सकते हैं। शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से भी अपील की है कि वे पीड़ितों को आगे आकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि कमिटी सभी पक्षों को सुनकर निष्पक्ष जांच कर सके।
2 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
मामले की अगली सुनवाई अब 2 दिसंबर को होगी, जिसमें कमिटी के सामने आई शिकायतों और जांच की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: NCERT ने 9वीं के सिलेबस में किया बड़ा बदलाव, अब बच्चे सीखेंगे शेयर बाजार और स्टार्टअप के स्किल
क्या है पूरा मामला
जून और जुलाई के दौरान नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसी दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदर्शनकारियों की मांगे थी कि तत्कालीन शिक्षा मंभी धर्मेंद प्रधान का इस्तीफा , जिसके बाद में सरकार को कदम उठाना पड़ा और उन्होंने इस्तीफा दिया। इसके अलावा उनकी मांगे थे कि पेपर लीक की वजह से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा मिले और मामले के सभी दोषियों को सख्त सजा हो। इसी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमिटी जांच कर रही है।