Bangladesh News: बांग्लादेश में अब एक फिर तख्तापलट की तैयारी चल रही है। इस बार मोहम्मद यूनुस सरकार पर काफी दबाव बन रहा है। आपको बता दें कि अगस्त 2024 में शेख हसीना ने जब देश छोड़ा तो तब से आज तक इस देश काफी बदलाव देखने को मिले मगर स्थायित्व नहीं आ पाया। बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने पूर्व पीएम रह चुकीं शेख हसीना के खिलाफ मुकदमें की सुनवाई पूरी कर ली और 13 नवंबर को इस पर निर्णय आने वाला है। इस दिन शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने ढाका लॉकडाउन कार्यक्रम भी रखा है।
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर इस वक्त अंदरूनी दबाव काफी बढ़ गया है। यहां पर शेख हसीना की पार्टी ढाका में लॉकडाउन का ऐलान करके दोबारा से खोई जमीन को वापस पाना चाहती है। वहीं चुनाव का दबाव और जेन जी का अंसतोष यूनुस के लिए चिंता का सबब है। ऐसे में ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शहर के 142 अहम स्थानों पर 7000 पुलिसकर्मियों की ड्रिल कराई गई. इस दौरान मोहम्मद यूनुस के घर को पूरी छावनी में तब्दील किया गया। किसी तरह के प्रदर्शन को नियंत्रित करने की तैयारी चल रही है।
शेख हसीना की चाल से बवाल
आपको बता दें कि शेख हसीना ने अगस्त, 2024 में देश को छोड़ दिया था। अपनी जान के खतरे का हवाला देकर देश के बिगड़ते हालात को देखकर भारत चली आई थीं. दिल्ली में ही कड़ी सुरक्षा के बीच हैं. उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि उन्हें यहां सुरक्षित महसूस होता है। इस बीच बांग्लादेश में राष्ट्रद्रोह समेत कई मामले सामने आए। उन्हें दोषी करार दिया। इस पर शेख हसीना इनकार करती रहीं. उन्होंने बांग्लादेश के हालात पर भी चिंता व्यक्त की। यहां पर कट्टरपंथियों का राज है। अब शेख हसीना मौके का इंतजार रही हैं और राजनीति में अपनी जमीन को तलाश रही हैं। उनका पहला कदम ढाका लॉकडाउन कार्यक्रम है. मोहम्मद यूनुस ऐसे में सतर्क हैं। ढाका के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सेना को तैनात किया गया है।