मेरठ। कोतवाली थानाक्षेत्र के बनियापाड़ा निवासी उजैद कुरैशी का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। उजैद का आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ाव मिला है। इसको लेकर यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम ने उसके घर पहले ही दबिश दी है। इसको लेकर अब सुरक्षा एजेंसियां तेजी से अलर्ट हो चुकी हैं। लगातार उजैद के घर की निगरानी चल रही है। उसके घर पर पुलिस टीम भी जांच के लिए पहुंची। लेकिन घर में कोई नहीं मिला ताला लगाकर परिवार के सभी फरार है। उजैद के व्हाट्सएप चैट और सीसीटीवी फुटेज में उसके अलकायदा से कनेक्शन सामने आया है।
पुलिस ने दबिश के दौरान उज़ैद के दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस को शक है कि उजैद अलकायदा के स्लीपर सेल से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। व्हाट्सएप ग्रुप और चैट पुलिस के हाथ लगी जम्मू-कश्मीर पुलिस की मॉनिटरिंग में उज़ैद की व्हाट्सएप हिस्ट्री खंगाली गई। जांच में अलकायदा स्लीपर सेल से जुड़ा एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला है। इस ग्रुप की 3 से 4 पन्नों की चैट पुलिस के पास मौजूद है, जिसे अहम सबूत माना जा रहा है।
जांच में सामने आया है कि उज़ैद नवंबर महीने में जम्मू गया था। इसी दौरान उसके आतंकी संपर्कों को लेकर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उज़ैद के पिता फल के आढ़ती हैं, जो जम्मू से फल मंगाकर मेरठ की मंडी में आढ़त लगाते हैं। उज़ैद भी पिता के साथ फल के कारोबार में हाथ बंटाता था। दबिश के बाद उजैद स्कूटी से घर से पहुंचा उसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
इस फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी गतिविधियों की टाइमलाइन तैयार कर रही है। फिलहाल पूरा परिवार फरार बताया जा रहा है। जम्मू पुलिस ने उज़ैद के घर के दरवाजे पर ताला लगाकर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में संबंधित धाराओं का उल्लेख करते हुए उज़ैद को पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।