Shefali Jariwala Death Reason: बालीवुड एक्ट्रेस कांटा गर्ल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार की रात को मुंबई में उनके घर पर अचानक निधन हो गया है। निधन की खबर ने उनके चाहने वालों जोरदार दिल का सदमा लगा है। उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। शेफाली का 42 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह देना हर किसी को हैरान कर रहा है। क्योंकि शेफाली अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती थीं और उन्होने मॉडल बतौर अपने करियर की शुरूआत की थी। उनकी मौत इतनी जल्दी नही हो सकती इस बात को लेकर कई सवाल उठे रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर और पुलिस ने अभी तक जांच में पाया है कि शेफाली की मौत ब्लड प्रेशर में अचानक आई गिरावट हुई है।
शेफाली की मौत की असल वजह क्या है
आपको बता दें मीडिया रिपोर्ट को पुलिस सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, शुक्रवार रात शेफाली अपने घर पर अचानक बेहोश हो गईं। उनके पति और टीवी अभिनेता पराग त्यागी उन्हें तुरंत अंधेरी स्थित निजी बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में संकेत मिला है कि शेफाली का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है। वहां से उनका शव पोस्टमार्टम के लिए जुहू के आर एन कूपर हॉस्पीटल के लिए भेजा दिया गया है। कूपर अस्पताल के डॉक्टरों का अनुमान है कि उनके शरीर में ब्लड प्रेशर की अचानक गिरावट मौत का मुख्य कारण हो सकती है।
मौत का असल पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा
आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें पुलिस ने एक्ट्रेस के पति और परिजनों से बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं जांच में पुलिस को दो डिब्बे मिले जिनमें एंटी-एजिंग, स्किन ग्लो और विटामिन की गोलियां थीं। परिवार से पता चला कि कि शेफाली डॉक्टर की सलाह के बिना ही इन गोलियों का सेवन कर रही थीं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अभी तक किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही मौत का असल पता चलेगा।