Political battle: पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा से जुड़ा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। एक वायरल वीडियो में वे तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के घर के बाहर चेतावनी देते नजर आए, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
अखिलेश यादव का तीखा हमला
अखिलेश यादव ने अजय पाल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें भाजपा का “टेस्टेड एजेंट” बताया। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर ऐसे अधिकारियों की जांच होगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को न भागने दिया जाएगा और न ही बचने दिया जाएगा।
कांग्रेस ने भी उठाए सवाल
तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने भी इस मामले में चुनाव आयोग की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। टीएमसी ने अजय पाल शर्मा को “कुख्यात सिंघम” बताते हुए उनके पुराने रिकॉर्ड और ‘ठोक दो’ छवि का जिक्र किया। वहीं कांग्रेस ने भी उनके खिलाफ लगे पुराने आरोपों को लेकर निशाना साधा।
यह भी देखें:Indian weather report: कल से बदलेगा मौसम, तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
मामला उस समय और बढ़ गया जब एक वीडियो सामने आया, जिसमें अजय पाल शर्मा कथित तौर पर उम्मीदवार जहांगीर खान के परिवार को चेतावनी देते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि उन्हें चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।
पुराने आरोप भी आए चर्चा में
विवाद के बीच अजय पाल शर्मा के खिलाफ पहले लगे आरोप भी फिर से चर्चा में आ गए हैं। विपक्षी दलों ने उनके तबादले, कथित घोटाले और निजी जीवन से जुड़े आरोपों का हवाला देते हुए उनकी नियुक्ति पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल यह मामला चुनावी राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।